IPL 2025 Cancelled or Postponed Due To War: क्या भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे तनाव के मध्य नजर रखते हुए क्या IPL 2025 इस बार होगा रद्द या फिर होगा स्थगित. जानिए क्या आ रही है IPL 2025 से खबर!
IPL 2025 पर BCCI कर रही है चर्चा।
गुरुवार को IPL मैच रद्द हो जाने के बाद अब BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बयान भी आ गया है उन्होंने बताया कि बोर्ड की क्या प्लानिंग है IPL 2025 के लिए. चलिए आपको बताते हैं कि बीसीसीआई क्या प्लानिंग कर रहा है IPL 2025 के लिए।
IPL 2025 का DC vs PBKS मैच हुआ रद्द।
क्या आईपीएल 2025 रद्द हो जाएगा या इसे स्थगित किया जाएगा या फिर कहीं और दूसरे देश में इसको शिफ्ट किया जाएगा यह सवाल सभी के मन में है क्योंकि गुरुवार को पाकिस्तान द्वारा जम्मू समेत कई शहरों में पाकिस्तानी अटैक के बाद IPL 2025 का PBKS vs DC का मैच रद्द कर दिया गया यह मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में खेला जा रहा था मैच 10.1 ओवर तक खेला जा चुका था बाद में इसे रद्द कर दिया गया।
पठानकोट में पाकिस्तानी हमले के बाद लिया गया फैसला।
पठानकोट में हमले की खबर के बाद धर्मशाला में खेला जा रहा पंजाब बनाम दिल्ली मैच को रद्द कर दिया गया और सभी खिलाड़ियों को जल्दी होटल ले जाया गया खबर यह है कि कई खिलाड़ी तो पैड पहनते हुए ही होटल गए जबकि दर्शन को भी जल्दी से जल्दी स्टेडियम से लौटकर घर जाने को कहा गया।
BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने क्या कहा।
BCCI के उपाध्यक्ष राज्य शुक्ला ने मीडिया को बताया कि हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं सरकार से सलाह ले रहे हैं और 9 मई IPL 2025 पर अंतिम फैसला लेंगे स्थिति हर दिन बदल रही है जो भी कहा जाएगा हम करेंगे और सभी हितधारकों को इसके बारे में बताएंगे. अभी हमारी प्राथमिकता सभी खिलाड़ी और फैंस और हितधारकों को सुरक्षित रखना है।
Airport किए गए बंद।
धर्मशाला के एयरपोर्ट को बंद होने की वजह से BCCI खिलाड़ियों को धर्मशाला से दिल्ली लाने का दूसरा प्लान बना रही है राजीव शुक्ला ने बताया है की टीमों को स्पेशल ट्रेन से दिल्ली पहुंचाने की कोशिश की जा रही है और BCCI की प्राथमिकता सभी टीमों की सुरक्षा की है।
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्वदेश लौटना चाहते हैं इसमें पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग का भी नाम सामने आ रहा है जो गुरुवार को धर्मशाला स्टेडियम में ही मौजूद थे खबर यह है की फ्रेंचाइजी अपने विदेशी खिलाड़ियों को स्थिति के बारे में बता रही है फ्रेंचाइजी अपने विदेशी खिलाड़ियों को आश्वासन दे रहे हैं कि अगर वह चाहे तो वह अपने स्वदेश लौट सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह खबर विभिन्न मीडिया स्रोतों पर आधारित है. स्थिति में बदलाव संभव है, कृपया आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करें।
इसे भी पढ़ें: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच सोनी ने मारी बाजी, चांदी भी हुई सस्ती।
IPL 2025 पर आई बड़ी खबर, बीसीसीआई ने सभी टीमों को वेन्यू पर पहुंचने के दिये निर्देश।