Bihar Election 2025 के सर्वे ने बढ़ाई मोदी-नीतीश की टेंशन, कौन बना रहा है सरकार, सामने आई चौंकाने वाले आंकड़े।

By
On:

Bihar Election 2025 : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चिताओं को बढ़ा रही है सर्वे में इस पार्टी को इतनी सीटें और सरकार बनती नजर आ रही है।

Bihar Election 2025

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन नवंबर से पहले इसकी घोषणा हो सकती है इसी बीच एक सर्वे के आंकड़े सामने हैं. जिस के आंकड़े चौंकाने वाले हैं सर्वे के मुताबिक इस बार Bihar Election में एनडीए और इंडिया गठबंधन को कितने सीटें मिल सकती है और साथ ही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को भी मैदान में कितने सीटें प्राप्त हो सकती है आईए हम आपको बताते हैं।

सर्वे के मुताबिक इंडिया गठबंधन इस बार एनडीए से आगे निकल सकता है कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन इंडिया को चुनाव में 44% से ज्यादा वोट मिल सकते हैं वहीं बिहार में इंडिया गठबंधन का सबसे अहम चेहरा राजद नेता तेजस्वी युवा की पहली पसंद हैं. सर्वे के मुताबिक तेजस्वी यादव युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड का एनडीए गठबंधन दूसरे नंबर पर रह सकता है उसे 42% वोट मिल सकते हैं।

Bihar Election 2025 किसको कितनी सीटें मिल रही है

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत है सर्वे की माने तो बिहार में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनती हुई नजर आ रही है इंडिया महागठबंधन को 126 से लेकर 130 सीटें मिलने की अनुमान है वहीं दूसरी ओर भाजपा और जेडीयू का एनडीए गठबंधन 110 से लेकर 114 सीटों पर सिमट सकती है और वहीं जन सुराज पार्टी को एक सीट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है और अन्य को 8 से 10 सीटें मिल सकती है।

दो बार हुए सर्वे दोनों बार बन रही है उनकी सरकार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दो बार सर्वे किया गया है और दोनों ही बार महागठबंधन को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है 8 जून को किए गए सर्वे में इंडिया महागठबंधन को 122 से लेकर 132 सीटें मिलने की अनुमान बताई जा रही है और वहीं एनडीए को 106 से लेकर 114 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है और वही जन सुराज पार्टी को 0 से 4 सीटें और अन्य को 4 से 12 सीटें मिलने का अनुमान बताए जा रहा है।

Bihar Election 2025 कौन है मुख्यमंत्री की पहली पसंद

सर्वे में मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद का भी पता चला है बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को पहली पसंद बताया है तेजस्वी के पक्ष में 43 परसेंट से ज्यादा लोगों ने अपना मत दिया है वहीं नीतीश कुमार दूसरे नंबर पर है नीतीश कुमार को 31% लोग पसंद करते हैं और वही प्रशांत किशोर पर भी लोगों ने अपना मुहर लगाया और उन्हें 9% लोगों ने पसंद किया।

इसे भी पढ़ें: Stock Market में देखेगी गई तेज रौनक, टैरिफ पर अमेरिकी हाई कोर्ट की रोक से सेंसेक्स, निफ्टी उछला।

Neyaz Ahmad

TheGroundTimes.com एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहाँ आपको एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, गैजेट्स, ऑटोमोबाइल और बिज़नेस से जुड़ी ताज़ा जानकारी मिलती है। यहाँ प्रकाशित खबरों की पुष्टि का दावा नहीं किया जाता। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले संबंधित स्रोत से जानकारी की पुष्टि कर लें।

For Feedback - [email protected]
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment