IPL 2025 Qualifier 2: आईपीएल 2025 का हमें अब दोनों फाइनलिस्ट मिल चुके हैं क्वालीफायर 2 में मुंबई को हराकर पंजाब किंग्स ने फाइनल में जगह बनाई है. अब आईपीएल को एक नया चैंपियन मिलने वाला है. जानिए क्या रहा मुंबई का हाल क्वालीफायर 2 में।
IPL 2025 Qualifier 2
IPL 2025 में रविवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच क्वालीफायर 2 का मुकाबला खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला खेला गया इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन का स्कोर बनाया. जवाबी कार्रवाई में पंजाब किंग्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस रनचेज को पूरा कर लिया. इस रनचेज में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बेहतरीन पारी खेल कर अपनी टीम को फाइनल में जगह बनवाई।
IPL Qualifier में रहा है मुंबई का हाल
मुंबई इंडियंस ने अब तक चार बार क्वालीफायर 2 का मुकाबला खेला है इसमें दो बार मुंबई इंडियंस को जीत मिली है जबकि दो बार उसे हार का सामना करना पड़ा था हालांकि इसमें एक गंभीर बात ये है कि मुंबई जब-जब एलिमिनेटर जीत पर क्वालिफाइड 2 में पहुंची थी तो उसे हार का ही सामना करना पड़ा था और इसी को दोहराते हुए पंजाब किंग्स ने मुंबई को पटखनी दी है।
IPL 2025 Qualifier 2 हार्दिक हुए भावुक
मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के हाथों हार मिलने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी भावुक नजर आए. मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन स्कोर खड़ा किया था लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों उसे डिफेंड करने में नाकाम रहे. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में जब भी 200 से ज्यादा रन क्वालीफायर मुकाबले में बनाए हैं उन मुकाबलो को मुंबई इंडियंस ने डिफेंड किया है. लेकिन इस बार पंजाब किंग्स के हाथों ये रिकॉर्ड भी हाथ से छूट गया।
Punjab Kings vs RCB
इस बार IPL को एक नया चैंपियन मिलेगा क्योंकि पंजाब किंग्स और आरसीबी दोनों को अपने पहले IPL खिताब का इंतजार है. बेंगलुरु यू तो 10वीं का IPL प्लेऑफ में पहुंची है लेकिन उसे कभी खिताबी जीत नसीब नहीं हुई. वहीं पंजाब IPL के 18 सीजन में सिर्फ दूसरी बार फाइनल पहुंची है इससे पहले 2014 में उसने फाइनल में जगह बनाई थी जहां उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
Mumbai vs Punjab Kings Highlights
IPL 2025 Qualifier 2 का हमें विनर मिल चुका है इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा,नमन धीर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का बड़ा लक्ष्य पंजाब किंग्स के सामने खड़ा किया था. इस रनचेज को पंजाब किंग्स ने आसानी के साथ पूरा करते हुए फाइनल में जगह बनाई है. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 87 रनों की नाबाद और शानदार पारी खेली जिनकी बदौलत पंजाब किंग्स IPL 2025 के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई।
इसे भी पढ़ें: IPL 2025 Qualifier 1 पर है बारिश का साया! आरसीबी बदल सकती है अपनी संभावित प्लेइंग 11।
IPL 2025 Final का ताज किसके सर सजेगा, IPL को मिलने जा रही है आज एक नई चैंपियन टीम।